Ranchi Updates की शुरुआत 2 मई 2012 को फेसबुक से हुई थी। तभी से हम राँची शहर और झारखण्ड राज्य से जुड़ी खबरें और कुछ दिलचस्प कंटेंट आप तक सोशल मीडिया के ज़रिए पहुँचाते आ रहे हैं, और आज यह शहर को समर्पित सबसे पुराने प्लेटफॉर्म्स में से एक बन चुका है।
आप सभी के भरोसे और समर्थन के कारण हम धीरे-धीरे एक बड़े और एक्टिव परिवार के रूप में आगे बढ़े हैं, जो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लगातार जुड़ा हुआ है।
आज हम सिर्फ फेसबुक और इंस्टाग्राम तक सीमित नहीं हैं, आप हमें व्हाट्सएप, यूट्यूब, एक्स, टेलीग्राम और थ्रेड्स पर भी आसानी से खोज सकते हैं और निश्चित ही वेबसाइट पर जहाँ आप यह पढ़ रहे हैं।
हम हमेशा प्रयास करते हैं कि हर खबर सही और भरोसेमंद हो, इसलिए हर पोस्ट को डालने से पहले उसकी अच्छे से जाँच करते हैं। हमारी टीम रोज़ाना आपसे जुड़ी रहती है और आपके सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करती है।
अगर आपके दिल में भी झारखंड की मिट्टी की खुशबू बसती है, अगर राँची की गलियाँ, यादें और हर छोटी-बड़ी खबर आपसे जुड़ी हुई महसूस होती है… तो आइए, सिर्फ जुड़िए नहीं, हमारे इस अपने परिवार का हिस्सा बन जाइए।