CityNews

बरियातू पहाड़ फायरिंग रेंज में भीषण आग, टायरों के ढेर से उठा काला धुआं | Massive Fire Breaks Out at Bariatu Pahar Firing Range, Thick Smoke Seen

राँची के बरियातू पहाड़ स्थित फायरिंग रेंज में शनिवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही आसमान में काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फायरिंग रेंज परिसर में रखे गए भारी संख्या में पुराने टायरों में आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर के समय रेंज के एक हिस्से से अचानक धुआं उठता दिखा और कुछ ही मिनटों में टायरों के ढेर ने आग पकड़ ली। जलते टायरों से निकले जहरीले धुएं से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन