CityNews

राँची में अतिक्रमण हटाओ अभियान, पिस्का मोड़ से पंडरा तक कार्रवाई | Encroachment Removal Drive in Ranchi

राँची नगर निगम द्वारा शहर को जाम-मुक्त एवं अतिक्रमण-मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने पिस्का मोड़ से पंडरा तक तथा मेन रोड क्षेत्र में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

अभियान के दौरान सड़कों और नालियों पर किए गए अतिक्रमण हटाए गए। पिस्का मोड़ से पंडरा तक नालियों के ऊपर बनी अवैध संरचनाओं को ध्वस्त किया गया, वहीं मुख्य मार्गों पर किए गए सीमेंटेड विस्तार को भी हटाया गया।
इस कार्रवाई में तीन व्यावसायिक भवनों पर पार्किंग एवं ग्रीन बेल्ट की भूमि पर अतिक्रमण करने के आरोप में ₹15,000 का जुर्माना लगाया गया, साथ ही एक काउंटर जब्त किया गया।

इसके अलावा मेन रोड, सुजाता चौक एवं परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक पर ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन के सहयोग से अभियान चलाया गया। नो-पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों को जब्त किया गया। अभियान के बाद अतिक्रमणकारियों को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन