CityNews

राँची समाहरणालय में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता व एलएसडीसी 2026 की समीक्षा बैठक | Leprosy Awareness & LSDC 2026 Review Meeting in Ranchi

राँची के समाहरणालय में आज जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 2026, कुष्ठ रोग खोज अभियान (द्वितीय चरण) एवं एलएसडीसी 2026 के सफल क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 9 मार्च से 23 मार्च 2026 तक प्रस्तावित एलएसडीसी अभियान की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सेंट्रल मॉनिटर डॉ. एस. एन. शरीफ, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सिविल सर्जन राँची, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक से पूर्व महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपायुक्त ने प्रखंड एवं गांव स्तर पर ग्रामसभा आयोजित करने, आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों और स्वास्थ्य केंद्रों में शपथ कार्यक्रम कराने तथा आमजन को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया।

सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान एवं कुष्ठ रोग खोज अभियान का द्वितीय चरण 30 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक चलेगा, जबकि एलएसडीसी 2026 अभियान 9 मार्च से 23 मार्च 2026 तक संचालित होगा। इस दौरान 5 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों एवं संदिग्ध रोगियों की पहचान कर घर-घर स्वास्थ्य जांच की जाएगी।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन