CityNews

राँची में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, 5 अपराधी गिरफ्तार | Ranchi Police Foil Major Crime Plot, 5 Arrested

राँची में अपराध की बड़ी साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। सूचना मिली कि चूड़ी सेंटर गली, बाबा अस्पताल के सामने स्थित हिमांशु यादव उर्फ लालू यादव के घर में कुछ अपराधकर्मी अवैध हथियार और मादक पदार्थ के साथ अपराध की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के नियंत्रण में डीएसपी कोतवाली के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस को देख कुछ अपराधी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि 2 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। तलाशी में एक के पास से एक देशी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वहीं अन्य आरोपियों के पास से कुल 35 पुड़िया ब्राउन शुगर और 40 हजार रुपये नकद बरामद हुए।

अवैध हथियार और मादक पदार्थ से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन