CityNews

एचईसी भुगतान विवाद में कानूनी संकट, CMD का क्वार्टर अटैच | HEC Faces Legal Trouble Over Payment Dispute, CMD’s Quarter Attached

राँची स्थित एचईसी (HEC) एक बार फिर भुगतान विवाद को लेकर कानूनी संकट में घिर गई है। कोर्ट के आदेश पर एचईसी के सीएमडी के क्वार्टर को अटैच कर दिया गया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित दयाचंद इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दायर मामले में की गई है।

दरअसल, कंपनी ने एचईसी को वेल्डिंग रॉड की सप्लाई की थी, लेकिन लंबे समय तक भुगतान नहीं किया गया। भुगतान न मिलने पर कंपनी ने MSME ट्रिब्यूनल में आर्बिट्रेशन केस दायर किया। इस मामले में वर्ष 2017 में यूपी कोर्ट ने कंपनी के पक्ष में फैसला सुनाया था।

कोर्ट के आदेश के अनुपालन में एग्जीक्यूशन केस राँची सिविल कोर्ट में दायर किया गया, लेकिन सुनवाई के दौरान एचईसी की ओर से कोई उपस्थिति नहीं दर्ज कराई गई। इसके बाद राँची सिविल कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए एचईसी के सीएमडी के क्वार्टर को अटैच करने का आदेश जारी कर दिया।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन