CityNews

जीत कुनी दो मार्शल आर्ट्स के 11 खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डॉन सम्मान | 11 Jeet Kune Do Players Awarded Black Belt First Dan

जीत कुनी दो मार्शल आर्ट्स के 11 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट प्रथम डॉन का प्रमाण पत्र एक सम्मान समारोह के दौरान प्रदान किया गया। यह सम्मान पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, डीएवी आलोक पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार एवं कोच सिफू बिस्वजीत कर्मकार के कर-कमलों से प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह का आयोजन डीएवी आलोक पब्लिक स्कूल, पुंदाग (राँची) के प्रांगण में सफलतापूर्वक किया गया।

ब्लैक बेल्ट एवं प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में लखन, असफाक, अरहान, कुमकुम, वेदांत, आश्लेषा, समर्थ, आदितिश्री, अलीना, अक्षना और ईशान शामिल हैं।

इस अवसर पर कोच सिफू बिस्वजीत कर्मकार ने सभी नव-प्रमाणित ब्लैक बेल्ट खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास के माध्यम से खिलाड़ी भविष्य में और भी ऊँचाइयाँ हासिल कर सकते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और युवाओं के सर्वांगीण विकास में मार्शल आर्ट्स की भूमिका पर प्रकाश डाला।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन