आज राँची स्थित प्रसिद्ध विनायका ईको रिसॉर्ट में ब्रिलियंस अवॉर्ड 2026 – सीजन वन का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लोकप्रिय अभिनेत्री एवं सेलिब्रिटी मलाइका अरोड़ा रहीं, जिनकी उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।
इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 50 से अधिक विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सभी पुरस्कार मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम के प्रायोजकों के साथ संयुक्त रूप से प्रदान किए गए।
आयोजन के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में पंचरत्ना स्काईलाइन के मालिक पियूष मोरे का अहम योगदान रहा। वहीं एसोसिएट स्पॉन्सर्स के रूप में निलेश छावनिका, उत्तम गोल्डार, पल्लवी कुमार, डॉ. आस्था बौल और सुजीत कुमार ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम की आयोजक हर्षप्रीत एवं कविता ने बताया कि ब्रिलियंस अवॉर्ड का उद्देश्य समाज के लिए प्रेरणा बनने वाले व्यक्तित्वों को पहचान और सम्मान देना है।

