CityNews

लालपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार | Elderly Man Beaten to Death in Lalpur, Three Accused Arrested

राँची के लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोवर वर्द्धमान कम्पाउंड धोबी घाट के पास शनिवार रात एक बुजुर्ग की मारपीट में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी 2026 की रात करीब 8 बजे मधेश्वर सिंह टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान मोहल्ले के ही रहने वाले अमन कच्छप और अनिकेत कच्छप से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दोनों बेटों के साथ उनके पिता मुन्ना कच्छप ने भी मारपीट में साथ दिया, जिससे मधेश्वर सिंह गंभीर रूप से घायल होकर घटनास्थल पर ही अचेत हो गए।

परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में लालपुर थाना में प्राथमिकी की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमन कच्छप उर्फ अमन उरांव, अनिकेत कच्छप और मुन्ना कच्छप को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन