CityNews

राँची नगर निकाय चुनाव: मेयर व पार्षद प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिन्ह, प्रचार तेज | Ranchi Municipal Elections: Mayor & Councillor Candidates Get Symbols, Campaign Heats Up

राँची में नगर निकाय चुनाव का माहौल अब पूरी तरह गरमा चुका है। शनिवार को समाहरणालय ब्लॉक-बी स्थित निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय में मेयर और समाहरणालय ‘ए’ वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। चुनाव चिन्ह मिलते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

सिंबल मिलते ही प्रत्याशियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सभी उम्मीदवार अपने-अपने चुनाव चिन्ह को जीत का माध्यम बनाकर मतदाताओं तक पहुंचने की रणनीति में जुट गए हैं। शहर में जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। प्रत्याशी घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी प्रचार अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है।

राजनीतिक गलियारों में इस बार मेयर पद का मुकाबला बेहद दिलचस्प और कांटे का माना जा रहा है। इधर प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन