CityNews

राँची के लालपुर स्थित बार में पुलिस की बड़ी छापेमारी, अपराधियों की साजिश की सूचना पर हड़कंप | Police Raid at Bar in Lalpur Ranchi Over Criminal Plot Alert

राँची के लालपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक बार में रविवार रात पुलिस की अचानक छापेमारी से हड़कंप मच गया। बार में मौजूद लोगों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के कुछ कुख्यात अपराधी बार में एकत्र होकर किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं।

सूचना के आधार पर राँची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में सिटी डीएसपी वेंकटेश रमन एवं कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय की निगरानी में कई थानों की पुलिस टीमों ने बार पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान बार के हर कोने—वीआईपी केबिन, काउंटर और पार्किंग एरिया—की सघन तलाशी ली गई। मौजूद सभी लोगों के पहचान पत्रों की जांच कर पुलिस रिकॉर्ड से मिलान किया गया। लालपुर, सदर, कोतवाली और लोअर बाजार थाना की टीमें मौके पर तैनात रहीं।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर के बार और क्लबों में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। किसी भी आपराधिक साजिश की पुष्टि होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच जारी है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन