राँची के Doranda College में लगातार लेट चल रहे एकेडमिक सेशन को लेकर छात्रों का आक्रोश सामने आया है। आज 2023–2026 सत्र के छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य से मुलाकात कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। छात्रों का कहना है कि वर्तमान स्थिति यह है कि अब तक केवल दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा ही हो पाई है, जबकि उसका परिणाम भी अब तक जारी नहीं किया गया है। वहीं, सत्र काफी पीछे चल रहा है, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित होने की आशंका बढ़ती जा रही है।
छात्रों ने आरोप लगाया कि सेशन लेट होने को लेकर जब कॉलेज प्रशासन या Ranchi University से सवाल पूछे जाते हैं तो कोई ठोस जवाब या ठोस कदम सामने नहीं आता। इस अनिश्चितता के कारण वे अपने भविष्य, आगे की पढ़ाई और करियर को लेकर गहरी चिंता में हैं।
छात्रों ने मांग की कि विश्वविद्यालय स्तर पर स्पष्ट एकेडमिक कैलेंडर जारी किया जाए और परीक्षाओं व कक्षाओं की समय-सीमा तय कर जल्द समाधान निकाला जाए।