राज्य के आदिवासी धार्मिक-सांस्कृतिक पर्व बाहा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड में मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा समिति, गिरिडीह के प्रतिनिधिमंडल ने हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मरांग बुरू पारसनाथ में 18 से 21 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले बाहा पर्व में मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को पर्व की परंपराओं, सामाजिक महत्व और आयोजन की रूपरेखा से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। बैठक में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा सहित समिति और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल में विष्णु किस्कू, महावीर मुर्मू, चंदूलाल टुडू, राजेश किस्कू, सुनील मुर्मू, सुशील मुर्मू, शनिचर बेसरा और माइनों हेंब्रम समेत कई सदस्य शामिल थे। मुख्यमंत्री ने आयोजन की सराहना करते हुए इसके सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।

