CityNews

नगड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा, मां और 3 माह के बच्चे की मौत; NH-23 जाम | Tragic Road Accident in Nagdi, Mother and 3-Month-Old Infant Killed; NH-23 Blocked

नगड़ी थाना क्षेत्र के पांडू गांव के समीप मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला सुनीता मुंडा और उनके तीन महीने के दुधमुंहे बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची–गुमला नेशनल हाईवे को नगड़ी चेक नाका चौक के पास जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने शव को ऑटो में रखकर सड़क पर टायर जलाते हुए ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे की मांग की।

जानकारी के अनुसार, सुनीता मुंडा अपने मायके केनके गांव से नगड़ी बाजार खरीदारी कर रिश्तेदार अंकित मुंडा के साथ स्कूटी से लौट रही थीं। नगड़ी बंधया रोड पर पांडू गांव के पास ब्रेकर के नजदीक पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में नवजात की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सुनीता की अस्पताल में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समझाने के बाद शाम साढ़े सात बजे जाम हटाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन