मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर, राँची के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले महोत्सव में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।
इस दौरान महासमिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को महाशिवरात्रि महोत्सव–2026 के तहत प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों से अवगत कराया और उनसे सपरिवार महोत्सव में शामिल होने का विनम्र आग्रह किया।
मुलाकात के अवसर पर महासमिति के संरक्षक श्री राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष श्री राजेश साहू, श्री बादल सिंह, श्री रिवाल्डो वर्मा, श्री शुभाशीष चटर्जी, श्री राम सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

