CityNews

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले वैज्ञानिक जी.भी. के. सुब्रमण्यम, स्वदेशी कैंसर उपचार मशीन की जानकारी | CM Hemant Soren Meets Scientist G.B.K. Subramanyam, Briefed on Indigenous Cancer Treatment Machine

कैंसर उपचार के क्षेत्र में बड़ी पहल के तहत मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, राँची में वरिष्ठ वैज्ञानिक जी.भी. के. सुब्रमण्यम ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपनी स्वनिर्मित अत्याधुनिक, स्वदेशी तकनीक आधारित कैंसर उपचार मशीन की विस्तृत जानकारी दी। वैज्ञानिक ने बताया कि यह मशीन देश-विदेश के बड़े अस्पतालों में उपयोग हो रही है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में प्रभावी साबित हो रही है।

मुख्यमंत्री ने इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि यह मशीन कैंसर मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार राँची समेत पूरे झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए ठोस कदम उठा रही है, ताकि मरीजों को अपने ही राज्य में अत्याधुनिक इलाज उपलब्ध हो सके।

इस मौके पर विधायक राजेश कच्छप भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि श्री सुब्रमण्यम, Panacea Limited के प्रबंध निदेशक हैं और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सहयोगी रह चुके हैं।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन