राजधानी राँची के अटल वेंडर मार्केट में री-लॉटरी के फैसले के विरोध में दुकानदार दूसरे दिन भी बंद पर रहे। व्यापारियों ने कैंडल जलाकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जताया और प्रशासन से निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की।
दुकानदारों का कहना है कि दुकानें बंद रहने से सैकड़ों परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार पर्याप्त संवाद के बिना लिया गया यह फैसला उनके हितों के विपरीत है।

