राँची स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में झारखंड छात्र मोर्चा (JCM) के तत्वावधान में फगुआ महोत्सव सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक फगुआ गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को रंगीन बना दिया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में फगुआ महोत्सव व होली मिलन | Phagua Mahotsav & Holi Milan Celebrated at Dr. Shyama Prasad Mukherjee University, Ranchi

