CityNews

पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का मनाली में निधन | Former CM Champai Soren’s Grandson Veer Soren Passes Away in Manali

“आत्मा शांति ताईन मा”

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के 21 वर्षीय पोते वीर सोरेन का हिमाचल प्रदेश के मनाली में असामयिक निधन हो गया। वीर अपने दोस्तों के साथ 22 फरवरी को मनाली घूमने गए थे और सिमसा स्थित हिमालयन सैलेट होम स्टे में ठहरे हुए थे। 23 फरवरी को वे सोलंग/सेथन क्षेत्र घूमकर लौटे। 24 फरवरी की दोपहर होम स्टे पहुंचने के बाद वीर ने तेज सिरदर्द की शिकायत की। साथियों ने दवा मंगवाकर दी, जिसके बाद वह सो गए। कुछ देर बाद कमरे से गिरने की आवाज सुनाई दी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल मनाली ले जाया गया, जहां मुंह से झाग निकलने के बाद चिकित्सकों ने लंबे समय तक CPR दिया, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

कल रात पार्थिव शरीर टाटा मेन हॉस्पिटल लाया गया, जहां से आज उनकी अंतिम यात्रा उनके पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा के लिए निकली।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन