Ranchi

राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले अधिराज मित्रा ने सीएम से की मुलाकात | Commonwealth Chess Gold Medalist Adhiraj Mitra Meets CM Hemant Soren

झारखंड के उभरते शतरंज खिलाड़ी अधिराज मित्रा ने शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। हाल ही में मलेशिया में आयोजित राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप 2025 के अंडर-14 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने राज्य और देश का गौरव बढ़ाया है। अधिराज ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कड़े मुकाबलों के बीच यह जीत उनके लिए यादगार रही। जमशेदपुर के लोयला स्कूल के कक्षा आठवीं के छात्र अधिराज ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और कोच अभिषेक दास को दिया।

मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन