Ranchi

राँची के गैलेक्सिया मॉल स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी | Bomb Threat to Passport Seva Kendra at Galaxia Mall, Ranchi

राजधानी राँची में एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। राँची सिविल कोर्ट के बाद अब रातू रोड स्थित गैलेक्सिया मॉल में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र को धमकी मिलने की सूचना सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ता (BDS) मौके पर पहुंच गया। एहतियात के तौर पर पूरे मॉल परिसर और आसपास के क्षेत्र को घेराबंदी कर सघन जांच शुरू की गई। बीडीएस टीम ने पासपोर्ट ऑफिस और मॉल के विभिन्न हिस्सों की बारीकी से तलाशी ली।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई है, जिसके स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर टीम भी जांच में जुटी है। फिलहाल तलाशी के दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की है। मामला राँची पुलिस की निगरानी में है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन