CityNews

झारखंड पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का समापन, हेमंत सोरेन ने विजेताओं को किया सम्मानित | Jharkhand Police Sports Meet 2025-26 Concludes, Winners Felicitated by Hemant Soren

राजधानी राँची के डोरंडा स्थित जैप-1 मैदान में आयोजित 17वीं झारखंड पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का समापन उत्साह और ऊर्जा के बीच हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए ट्रॉफियां सौंपीं।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड पुलिस के जवान एक ओर राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं, तो दूसरी ओर खेल के क्षेत्र में भी अपनी क्षमता का उत्कृष्ट परिचय दे रहे हैं। कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि खेलों में हिस्सा लेना ही बड़ी उपलब्धि है और लगातार अभ्यास व समर्पण से सफलता हासिल की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए आगे भी खेल गतिविधियों में सक्रिय बने रहने की अपील की।
कार्यक्रम में गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल, डीजीपी तदाशा मिश्रा, एडीजी प्रिया दुबे समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन