CityNews

झारखंड में ऑरेंज अलर्ट, तेज आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी | Orange Alert in Jharkhand for Storm, Rain and Lightning

मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को पूरे झारखंड में मौसम के बिगड़ने की आशंका को देखते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। राँची सहित चतरा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

वहीं, कई इलाकों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। राज्य के अन्य जिलों में भी 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि तेज हवा और वज्रपात के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों, खेतों और खुले मैदानों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

बताया गया है कि 21 मार्च को भी कई जगहों पर तेज हवा और मेघ गर्जन की स्थिति बनी रह सकती है, जिसके लिए पूरे राज्य में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

इधर, गुरुवार को राज्य के कई जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 43 मिमी बारिश बोकारो में दर्ज की गई। वहीं, सबसे अधिक तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस मेदिनीनगर में और सबसे कम 17.6 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया।

राँची में गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी, जबकि इसके बाद फिर तापमान बढ़ने की संभावना है। 22 मार्च से मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन