राँची में रमज़ान के पाक महीने के आखिरी जुमे ‘अलविदा जुम्मा’ की नमाज़ शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में रोज़ेदार मस्जिदों में जुटे और विशेष नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद लोगों ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और सौहार्द की दुआ मांगी।
अलविदा जुम्मा के साथ ही अब मुस्लिम समुदाय की निगाहें ईद-उल-फ़ितर पर टिकी हैं, जिसे कल पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। एक महीने के रोज़े के बाद ईद की नमाज़ अदा की जाएगी और खुशियां साझा की जाएंगी।
नमाज़ को लेकर राँची में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, जिससे पूरे शहर में शांति और व्यवस्था बनी रही।

