CityNews

राँची में सरहुल पर्व की तैयारियां पूरी, आज होगी मुख्य पूजा और शोभायात्रा | Ranchi Gears Up for Sarhul Festival, Main Rituals and Procession Today

प्रकृति के महापर्व सरहुल को लेकर राँची में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शुक्रवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत जलभराई और केकड़ा पकड़ने की रस्म संपन्न हुई, जिससे पूरे वातावरण में उत्सव का माहौल बन गया।

21 मार्च, शनिवार को सरहुल की मुख्य पूजा हातमा सहित राँची के सभी सरना स्थलों पर विधि-विधान के साथ आयोजित की जाएगी। इसको लेकर सभी सरना स्थलों की साफ-सफाई और आकर्षक सजावट कर ली गई है।

पूजा के बाद राँची के विभिन्न इलाकों से भव्य शोभा यात्रा और झांकियां निकाली जाएंगी, जो मेन रोड से गुजरते हुए मुख्य सरना स्थल सिरम टोली पहुंचकर संपन्न होंगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन