CityNews

राँची के हातमा सरना स्थल में पारंपरिक आस्था के साथ सरहुल पूजा संपन्न | Sarhul Rituals Performed with Tradition and Devotion at Hatma Sarna Sthal

राजधानी राँची के हातमा स्थित सरना स्थल में पारंपरिक हर्षोल्लास और आस्था के साथ सरहुल पूजा आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य पाहन जगलाल पाहन के नेतृत्व में सखुआ वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

पूजा के क्रम में सरना स्थल पर जलभराई की रस्म निभाई गई और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सभी अनुष्ठान संपन्न हुए। इस अवसर पर प्रकृति की पूजा करते हुए क्षेत्र में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की गई।

सरहुल पर्व को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला और पूरे वातावरण में पारंपरिक संस्कृति और आस्था की झलक साफ दिखाई दी।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन