असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 21 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला लिया है, जिससे साफ है कि इस बार जेएमएम असम के चुनावी मैदान में पूरी मजबूती के साथ उतरने की तैयारी में है।
पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने आधिकारिक रूप से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस घोषणा के साथ ही जेएमएम ने यह संकेत दे दिया है कि वह झारखंड से बाहर भी अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की दिशा में सक्रिय है।
जानकारी के अनुसार, जेएमएम का फोकस असम के उन इलाकों पर है जहां झारखंडी मूल के लोग, आदिवासी समुदाय और श्रमिक वर्ग बड़ी संख्या में रहते हैं। पार्टी इन्हीं वर्गों के मुद्दों को केंद्र में रखकर चुनावी रणनीति तैयार कर रही है।

