CityNews

RTE नामांकन 2026: राँची में 25% सीटों पर कड़ी प्रतिस्पर्धा, लॉटरी से होगा चयन | RTE Admissions 2026 in Ranchi to be Finalized via Lottery

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) 2009 के तहत निजी स्कूलों में 25% आरक्षित सीटों पर नामांकन को लेकर इस बार राँची में प्रतिस्पर्धा काफी तेज हो गई है। उपलब्ध सीटों से अधिक आवेदन आने के कारण अब बच्चों का चयन कंप्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के 117 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में कुल 1161 आरक्षित सीटें उपलब्ध थीं। पोर्टल के माध्यम से कुल 1499 आवेदन प्राप्त हुए। इन आवेदकों द्वारा कुल 3908 सीटों को प्राथमिकता (विकल्प) के रूप में चयनित किया गया, जिससे चयन प्रक्रिया और भी अधिक प्रतिस्पर्धी हो गई है।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने 23 मार्च को आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं कि सभी आवेदकों द्वारा अपलोड किए गए प्रमाण-पत्रों (जैसे आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि) की जांच 26 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरी की जाए। यह सत्यापन अनुमंडल, प्रखंड, नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन किया जा रहा है।

जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कंप्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा। इसकी तिथि जल्द घोषित की जाएगी। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे पोर्टल पर अपने आवेदन की स्थिति नियमित रूप से जांच करते रहें।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन