CityNews

कल्पना सोरेन को BRICS CCI WE ‘ट्रेलब्लेज़र अवॉर्ड’ से सम्मानित | Kalpana Soren Honoured with BRICS CCI WE Trailblazer Award

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए BRICS CCI WE ‘ट्रेलब्लेज़र अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित BRICS CCI WE एनुअल वुमेन समिट एंड फेलिसिटेशन 2026 के दौरान प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार BRICS चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महिला सशक्तिकरण विंग द्वारा दिया गया, जो महिलाओं के नेतृत्व, उद्यमिता और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद कल्पना सोरेन ने कहा कि यह सम्मान उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि झारखंड और देशभर की उन महिलाओं के संघर्ष और योगदान का प्रतीक है, जो समाज और अर्थव्यवस्था को मजबूत बना रही हैं।

उन्होंने कहा कि आज महिलाएं व्यापार, शिक्षा, विज्ञान, खेल और शासन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं और विकास की मुख्यधारा में अहम भूमिका निभा रही हैं।

कल्पना सोरेन ने यह भी कहा कि झारखंड में महिलाओं को केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि बदलाव की नायिका के रूप में देखा जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय पहल के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।

इस कार्यक्रम में देश-विदेश के कई प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही, जहां महिला सशक्तिकरण और नेतृत्व को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन