राँची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं को स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहरभर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में युद्धस्तर पर सफाई कार्य जारी है।
नगर आयुक्त के निर्देश पर मंदिर के समीप बड़े नाले की विशेष सफाई पोकलेन मशीन के माध्यम से की जा रही है। नाले से जमी गाद और कचरे को हटाया जा रहा है, जिससे जलजमाव और दुर्गंध की समस्या में काफी कमी आई है। अब जल का प्रवाह सुचारू रूप से हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिल रही है।
नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि स्वच्छता बनाए रखें और नालियों में कचरा न डालें, ताकि त्योहार के दौरान शहर साफ-सुथरा बना रहे।

