राँची में एलएसडी ड्रग्स मामले में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। पूर्व में गिरफ्तार पैडलर्स की निशानदेही पर कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में हेहल पोस्ट ऑफिस से 50 एलएसडी (स्टिकर फॉर्म) बरामद किया गया है। यह ड्रग्स नीदरलैंड से बाय पोस्ट मंगाया गया था।
जांच में सामने आया है कि आरोपी डार्क वेब के जरिए ड्रग्स ऑर्डर करते थे और भुगतान के लिए क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करते थे, जिससे उनकी पहचान छुपी रहती थी। गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक (बीटेक छात्र) और अविनाश (बीकॉम छात्र) शामिल हैं, जो तकनीकी जानकारी का उपयोग कर अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क चला रहे थे।
फिलहाल राँची पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और स्थानीय ग्राहकों की पहचान में जुटी है।

