CityNews

IIM राँची के दीक्षांत समारोह में 558 छात्रों को मिली डिग्री, उपराष्ट्रपति रहे मुख्य अतिथि | 558 Students Graduate at IIM Ranchi Convocation 2026

भारतीय प्रबंधन संस्थान राँची (IIM Ranchi) में 28 मार्च 2026 को आयोजित 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में 558 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस भव्य आयोजन में 26 पीएचडी, 11 पीएचडी (एग्जीक्यूटिव) सहित MBA और IPM कार्यक्रमों के विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। समारोह के पहले सत्र में भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू विशिष्ट अतिथि रहे।

दूसरे सत्र में प्रोफेसर लिंडसे ओड्स, यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क, मुंबई के प्रोवोस्ट और सिद्धार्थ शर्मा टाटा ट्रस्ट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने छात्रों को संबोधित करते हुए शिक्षा, नेतृत्व और सतत विकास पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को आत्म-निर्भर बनने, वित्तीय समझ विकसित करने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी। यह दीक्षांत समारोह राँची में शिक्षा, नेतृत्व और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन