CityNews

मोरहाबादी में बन रही वर्ल्ड क्लास लाइब्रेरी का राज्यपाल ने किया निरीक्षण | Governor Inspects World-Class Library Project in Ranchi

राँची के मोरहाबादी में बन रहे अत्याधुनिक पुस्तकालय का आज राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पुस्तकालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगा।

राज्यपाल ने परियोजना में Central Coalfields Limited और Coal India Limited द्वारा CSR के तहत दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि राँची को जल्द ही एक ‘वर्ल्ड क्लास मॉडर्न लाइब्रेरी’ मिलेगी।

यह छह मंजिला पुस्तकालय आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जहाँ बड़ी संख्या में विद्यार्थी एक साथ अध्ययन कर सकेंगे। यह केंद्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और उच्च शिक्षा के लिए बेहतर माहौल प्रदान करेगा। राज्यपाल ने बताया कि इस तरह की मॉडल लाइब्रेरी उन्होंने बरेली में भी स्थापित कराई थी।

इस मौके पर संजय सेठ भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह पहल ग्रामीण और संसाधन-विहीन छात्रों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। पुस्तकालय में वीर सपूतों की गाथाएं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्था भी की जाएगी।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन