CityNews

हजारीबाग में दुष्कर्म व हत्या के विरोध में बंद, सड़कों पर उतरे लोग | Hazaribagh Bandh Over Minor Rape & Murder Case

हज़ारीबाग़ जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुसुंबा में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म और निर्मम हत्या की रूह कंपा देने वाली घटना ने पूरे समाज को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस जघन्य अपराध के विरोध में भाजपा द्वारा बुलाए गए ‘हजारीबाग बंद’ का शहर में व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही लोग सड़कों पर उतरकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग करते नजर आए।

न्याय की मांग को लेकर स्थानीय व्यापारियों में भी गहरा आक्रोश दिखा। कई दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और घटना को बेहद शर्मनाक व दिल दहला देने वाला बताया। उनका कहना है कि इस तरह की घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया है।
इस वारदात को लेकर महिलाओं में भारी आक्रोश है। बड़ी संख्या में महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए।

प्रदर्शनकारियों और विभिन्न संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है, और लोग न्याय की उम्मीद लगाए हुए हैं।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन