राँची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाम ढीपा टोली रिंग रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक और ट्रेलर के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे, जिसके कारण टक्कर बेहद घातक साबित हुई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे।
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

