CityNews

कमर्शियल LPG सिलेंडर फिर महंगा, मिडिल ईस्ट संकट का असर | Commercial LPG Price Hike in India Amid Middle East Tensions

मिडिल ईस्ट में जारी संकट का असर अब एक बार फिर भारत में गैस की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति पर बढ़ते दबाव के बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं।

नई दरें आज से लागू हो गई हैं, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर सीधा असर पड़ना तय माना जा रहा है। इस बार कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ₹194 से ₹220 तक की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद देश के अलग-अलग शहरों में दरें बढ़ गई हैं।

राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹194 महंगा होकर ₹2078.50 का हो गया है, जो पहले ₹1884.50 में मिल रहा था। मुंबई में इसकी कीमत ₹196 बढ़कर ₹2031 पहुंच गई है। वहीं राँची में भी ₹220 की बढ़ोतरी के बाद अब यह सिलेंडर ₹2258 में मिल रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले 7 मार्च को भी घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए थे। उस समय घरेलू सिलेंडर ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹114.50 महंगा हुआ था।

इस वृद्धि के कारण होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में खाने की चीज़ों के दाम बढ़ने की पूरी सम्भावना है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन