CityNews

राँची में अतिक्रमण पर निगम का सख्त एक्शन, कई सामान जब्त | Anti-Encroachment Drive in Ranchi, Goods Seized & Fine Imposed

राँची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने आज शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। यह अभियान परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक से जेल मोड़ तक और किशोरी यादव चौक से हरमू चौक तक संचालित किया गया।

अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमणों को हटाते हुए कई अस्थायी संरचनाओं को ध्वस्त किया गया और सामान जब्त किए गए। परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक से जेल मोड़ तक दो ठेला, एक चौकी, अस्थायी शेड, बांस-बल्ला सहित अन्य सामग्री जब्त की गई। वहीं किशोरी यादव चौक से हरमू चौक तक एक काउंटर, एक वाटर टैंक, दो कुर्सियां, दो ठेला और एक बेंच समेत अन्य सामान जब्त किए गए।

इसके अलावा सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल, गंदगी फैलाने और अवैध डिजिटल विज्ञापन लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल ₹7,000 का जुर्माना भी लगाया गया।

नगर निगम ने सभी अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी है कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन