CityNews

राँची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट | Bomb Threat to Ranchi Civil Court, Security Tightened

एक बार फिर राँची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट।

एक बार फिर राँची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरा ईमेल सामने आने के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तुरंत सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे कोर्ट परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी गई। एहतियातन जजों, वकीलों और कोर्ट कर्मियों को बाहर निकाला गया, वहीं आम लोगों की आवाजाही भी सीमित कर दी गई है। हर आने-जाने वाले व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि राज्य के तीन जिलों—राँची, साहिबगंज और धनबाद के कोर्ट को एक साथ बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पुलिस फिलहाल ईमेल की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी किसने और कहां से भेजी है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन