उत्पाद सिपाही बहाली परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की खबर सामने आने के बाद आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रांची महानगर जिला के नेतृत्व में राजधानी राँची में विरोध प्रदर्शन किया गया।
भाजपा नेता वरुण साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के पास एकत्र होकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया गया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि परीक्षा में धांधली से युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है और राज्य की छवि धूमिल हुई है । उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

