राँची नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को भव्य स्वच्छांदोलन रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में नगर प्रशासक सुशांत गौरव और महापौर रोशनी खलखो समेत कई पार्षद, पदाधिकारी, सफाई कर्मी और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
खास बात यह रही कि आम लोगों की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली, जिसने स्वच्छता के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाया। कार्यक्रम में राँची नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर और मिस यूनिवर्स झारखंड 2025 रिया तिर्की की मौजूदगी ने युवाओं को विशेष रूप से प्रेरित किया और स्वच्छता का सकारात्मक संदेश फैलाया।

