CityNews

झारखंड में बढ़ेगी गर्मी, राँची समेत कई जिलों में हीट वेव अलर्ट | Heatwave Alert in Jharkhand, Temperature to Rise in Ranchi

राँची समेत पूरे झारखंड में अब गर्मी का असर तेज होने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है। 17 अप्रैल को राजधानी राँची सहित 12 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।

सोमवार को राँची का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जमशेदपुर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां पारा 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 35 डिग्री के पार चला गया है और आने वाले दिनों में इसमें और वृद्धि की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 17 अप्रैल को पलामू, हजारीबाग समेत मध्य झारखंड के राँची, लोहरदगा और गुमला में हीट वेव चलने की संभावना है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

वहीं, संथाल परगना क्षेत्र में छिटपुट बारिश के आसार हैं। 18 अप्रैल को कोल्हान और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से खास सावधानी बरतने, धूप में कम निकलने और पर्याप्त पानी पीने की अपील की है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन