Business Local Alerts Politics Ranchi

झारखंड सरकार और इंडियन बैंक के बीच MoU, कर्मचारियों को मिलेंगी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं | Jharkhand Govt Signs MoU with Indian Bank for Employee Banking Benefits

झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण समझौता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वित्त विभाग, झारखंड सरकार और इंडियन बैंक के बीच राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए सैलरी अकाउंट पैकेज तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों के लिए वेतन खाता और HRIS पैकेज को लेकर MoU पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौते का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को आधुनिक और सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही, कर्मचारियों को बेहतर वित्तीय सुरक्षा, डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं और विशेष लाभ प्रदान किए जाएंगे।

इस पहल से राज्य के हजारों कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि इस तरह के कदम कर्मचारियों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल