शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को निगम की इंफोर्समेंट टीम ने डांगराटोली चौक से कांटाटोली चौक, मेडिका चौक होते हुए बरियातू से बूटी मोड़ तक सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
कार्रवाई के दौरान डांगराटोली से कांटाटोली मार्ग पर टीन शेड से बने चार अवैध संरचनाओं को ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही नालियों और गिफ्ट डीड की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाया गया, जिससे यातायात और जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाने की दिशा में कदम उठाया गया।
अभियान के दौरान सड़क किनारे लगाए गए ठेला, गुमटी और बांस-बल्ली को भी जब्त किया गया। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों पर 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
मेडिका चौक, बरियातू से बूटी मोड़ तक चले इस अभियान में दो ठेला, गुमटी समेत अन्य सामान जब्त किए गए। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand

