Local Alerts Ranchi

कुणाल अजमानी बने पंजाबी हिंदू बिरादरी झारखंड के नए अध्यक्ष | Kunal Ajmani Elected New President of Punjabi Hindu Biradari Jharkhand

पंजाबी हिंदू बिरादरी, झारखंड के नए अध्यक्ष के रूप में कुणाल अजमानी चुने गए हैं। रविवार को हुए चुनाव में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी मदन सेन कुजारा को 240 मतों से पराजित किया।

ओवरब्रिज के निकट स्थित पंजाबी भवन में आयोजित मतदान में कुल 953 मतदाताओं में से 701 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में कुणाल अजमानी को 470 वोट मिले, जबकि मदन सेन कुजारा को 230 मत प्राप्त हुए। वहीं, एक मत को अवैध घोषित किया गया।

मुख्य चुनाव पदाधिकारी एवं बिरादरी के पूर्व अध्यक्ष मुकुल तनेजा ने सह चुनाव पदाधिकारी अमित कुमार की उपस्थिति में परिणाम की औपचारिक घोषणा की। चुनाव प्रक्रिया के संचालन और मतगणना में राजीव सहाय एवं उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

चुनाव के दौरान दीपक नंदा ने पहला वोट डाला, जबकि गगन मल्होत्रा अंतिम मतदाता रहे। आम सभा निर्धारित समय से करीब आधे घंटे की देरी से शुरू हुई, जिसके कारण मतदान की अवधि भी आधे घंटे तक बढ़ानी पड़ी।

परिणाम घोषित होने के बाद पंजाबी हिंदू बिरादरी के सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुणाल अजमानी को बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन के और मजबूत होने की उम्मीद जताई।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल