Local Alerts Ranchi

35 दिनों से पानी संकट, सड़क पर उतरे लोग | Water Crisis Sparks Protest in Ranchi After 35 Days

35 दिनों से पानी को तरसे लोग, भीषण गर्मी में फूटा गुस्सा; महिलाएं-बच्चे सड़कों पर उतरे।

राँची की तपती गर्मी में जब पारा लगातार चढ़ रहा हो और घरों में पीने तक का पानी न बचे, तब लोगों की बेबसी आखिर कब तक खामोश रह सकती है? राजधानी के बीचों-बीच स्थित कर्बला चौक के समीप वार्ड संख्या 15 के बलदेव सहाय लेन के निवासियों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। पिछले करीब 35 दिनों से जलापूर्ति ठप रहने से परेशान स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर अपना आक्रोश जाहिर किया।

प्रदर्शन में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। हाथों में खाली बर्तन और दिल में नाराजगी लिए लोगों ने सवाल उठाया कि क्या अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए भी आम जनता को हर बार सड़क पर उतरना पड़ेगा? भीषण गर्मी में पानी जैसी आवश्यक सुविधा से वंचित रहने की पीड़ा लोगों के चेहरों पर साफ दिखाई दे रही थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। मजबूर होकर उन्हें विरोध प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा।

प्रदर्शन के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया है कि समस्या का समाधान कर जलापूर्ति बहाल करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है और कल तक स्थिति सामान्य करने का प्रयास होगा। अधिकारियों के आश्वासन पर फिलहाल लोगों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया है, लेकिन साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे और बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

भीषण गर्मी के इस दौर में पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष कर रहे लोगों की उम्मीद अब प्रशासन के वादों पर टिकी हुई है।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल