Local Alerts Ranchi

अमित शाह के ‘वनवासी’ बयान पर राँची में आदिवासी समाज का विरोध | Tribal Protest in Ranchi Over Amit Shah’s ‘Vanvasi’ Remark

राँची में अमित शाह के बयान के खिलाफ आदिवासी समाज का प्रदर्शन।

गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आदिवासियों को ‘वनवासी’ कहकर संबोधित किए जाने के विरोध में राजधानी राँची के अल्बर्ट एक्का चौक पर आदिवासी समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गृह मंत्री का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

इस दौरान आदिवासी नेताओं ने कहा कि आदिवासी समाज की अपनी अलग सांस्कृतिक, सामाजिक और ऐतिहासिक पहचान है, जिसे किसी अन्य शब्द से परिभाषित नहीं किया जा सकता। नेताओं ने आरोप लगाया कि ‘वनवासी’ शब्द आदिवासी अस्मिता और सम्मान को कमजोर करने का प्रयास है। साथ ही सरना धर्म कोड की लंबित मांग पर भी सरकार की उदासीनता पर नाराजगी जताई गई।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि आदिवासी समाज की भावनाओं का सम्मान नहीं किया गया, तो राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से प्रदर्शन का माहौल काफी गर्म रहा।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल