पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में मंगलवार को राँची में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस समिति के निर्देश पर यह अभियान डोरंडा चौक स्थित तिवारी बेचर पेट्रोल पंप और नामकुम सामलौंग स्थित रामभगत हरि प्रसाद सेठी पेट्रोल पंप के समीप आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से बढ़ती महंगाई के खिलाफ हस्ताक्षर कर अपनी आवाज़ बुलंद करने की अपील की। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
डोरंडा चौक स्थित तिवारी बेचर पेट्रोल पंप में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत गौरव, प्रखंड प्रभारी अरुण चावला, प्रदेश महासचिव शशिभूषण राय, आलोक दूबे, दीपेश पाठक बाबा, फातिमा बेगम, सारा नाज, राखी कौर, कृष्णा सहाय समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।
वहीं नामकुम सामलौंग स्थित रामभगत हरि प्रसाद सेठी पेट्रोल पंप के समीप आयोजित हस्ताक्षर अभियान में प्रदेश महासचिव सह प्रोफेशनल्स कांग्रेस प्रभारी आदित्य विक्रम जायसवाल, भुवनेश कुमार ठाकुर, सर्वर पॉल, एलन एंड्रयू, अनिल सिंह, अंशुमाला टोप्पो, सरिता देवी, अदनान शेख और रवि राम सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

