Local Alerts Ranchi

राँची में किसानों के लिए नई प्रोसेसिंग यूनिट और सहकारिता को बढ़ावा | New Processing Units & Cooperative Boost for Farmers in Ranchi

राँची जिले में किसानों को बेहतर सुविधा और उनकी उपज का मूल्य संवर्द्धन सुनिश्चित करने की दिशा में प्रशासन ने कई अहम निर्णय लिए हैं। उपायुक्त सह-अध्यक्ष सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड, राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित ब्लॉक-ए सभागार में निदेशक मंडल की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संघ को मजबूत बनाने और नए कार्यों को गति देने पर चर्चा हुई। जानकारी दी गई कि संघ के वर्तमान 17 प्राथमिक सदस्यों के अलावा 34 एमपीसीएस ने पूर्ण अंश राशि जमा कर सदस्यता के लिए आवेदन किया है, जबकि 255 एमपीसीएस द्वारा आवेदन शुल्क जमा किया गया है। उपायुक्त ने सभी समितियों को जल्द पूर्ण अंश राशि जमा करने का निर्देश दिया।

बैठक में सिद्धकोफेड की वार्षिक आम सभा 24 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस आम सभा में राँची जिले की सभी एमपीसीएस को आमंत्रित किया जाएगा।

इसके अलावा रुदिया में 0.60 एकड़ और ओरमांझी में 1.5 एकड़ भूमि पर प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने का निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने मिलेट प्रसंस्करण इकाई तथा करंज और साल बीज के ऑयल एक्सट्रैक्टर मशीन की स्थापना को स्वीकृति दी। जिला सहकारिता पदाधिकारी को जल्द निर्माण और अधिष्ठापन की कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया गया।

संघ के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति करने का भी निर्णय लिया गया। उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि इन फैसलों से जिले के किसानों को उनकी उपज का बेहतर लाभ मिलेगा और सहकारिता क्षेत्र और मजबूत होगा।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल