Local Alerts Ranchi

राँची में महिला समेत तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 16.43 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद | Three Drug Peddlers Including Woman Arrested in Ranchi, 16.43 Grams Brown Sugar Seized

राँची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 16.43 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन स्मार्टफोन, 7,320 रुपये नकद और लेन-देन से संबंधित एक नोटबुक बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विद्यानगर स्थित मां सीमेंट गली निवासी अनिकेत अग्रवाल, रोड नंबर-6 निवासी कुसुम चौबे और उसके पुत्र अंकुश चौबे के रूप में हुई है। यह कार्रवाई डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों द्वारा की गई।

पुलिस को रविवार दोपहर करम चौक स्थित विद्यानगर इलाके में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सिटी एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही अनिकेत अग्रवाल भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 20 पुड़िया में पैक 2.05 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।

पूछताछ में अनिकेत ने कुसुम चौबे और अंकुश चौबे के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने रोड नंबर-6 स्थित उनके घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान कुसुम चौबे के पास से 49 पुड़िया में 4.94 ग्राम तथा अंकुश चौबे के पास से 45 पुड़िया में 4.65 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। वहीं घर की अलमारी में रखे एक हैंड पर्स से भी 45 पुड़िया में पैक 4.79 ग्राम ब्राउन शुगर मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों ने पूछताछ में नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्तता स्वीकार की है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी दल में सुखदेवनगर थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा, अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी समेत दोनों थानों के पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल