नीट (NEET) पेपर लीक, सीबीएसई (CBSE) से जुड़े कथित घोटालों, एसएससी जीडी (SSC GD), सीयूईटी (CUET) परीक्षा में अनियमितताओं और ओएसएम (OSM) मार्किंग के विरोध में युवा कांग्रेस ने मंगलवार को लोक भवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोक भवन से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम तक मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही कथित गड़बड़ियों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
धरना-प्रदर्शन में करीब 100 से 150 लोगों की भागीदारी रही। हालांकि, मौके पर मौजूद कुछ प्रतिभागी आंदोलन के प्रमुख मुद्दों और आरोपों की विस्तृत जानकारी नहीं दे सके। इस स्थिति ने आंदोलन की गंभीरता और जनभागीदारी की वास्तविक समझ को लेकर भी सवाल खड़े किए। युवा कांग्रेस ने निष्पक्ष जांच और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग दोहराई।

